फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेस्क्यू सेंटर में आया पहला तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मध्य गंग नहर किनारे वन आरक्षित क्षेत्र में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बने नव निर्मित रेस्क्यू सेंटर में बृहस्पतिवार को पहला तेंदुआ लाया गया। बहसूमा क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए इस नर तेंदुए का वजन करीब 60 किलो बताया गया है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद उसका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बहसूमा क्षेत्र में पेड़ पर दिखाई दिए तेंदुए को दोपहर करीब 3:45 बजे ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके बाद करीब 4:15 बजे वन विभाग की टीम उसे हस्तिनापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर लेकर पहुंची। सेंटर पहुंचते ही तेंदुए को होश आ गया। वन कर्मियों ने उसे पानी पिलाया और खाने के लिए मुर्गा दिया। खुशबू उपाध्याय ने बताया कि यह रेस्क्यू सेंटर के निर्माण के बाद रेस्क्यू कर लाया जाने वाला पहला तेंदुआ है। रेस्क्यू किए गए तेंदुए को चार नंबर के पिंजरे में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि रेस्क्यू किया गया तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। विभागीय अनुमति मिलते ही उसे सहारनपुर रेंज के अंतर्गत शिवालिक के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें