फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, आग से जल गई दुकान

Sun, 17 May 2026 09:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना।  नगर के बेलदारान मोहल्ला बाजार में रविवार को एक बर्तनों की दुकान में अचानक लगी भीषण आग। 
विज्ञापन
बेलदारान मोहल्ला बाजार में बर्तनों की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

ढाई घंटे में काबू पाया, आग की वजह का पता नहीं चला
- बाजार में आग से अफरा-तफरी मची
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बेलदारान मोहल्ला बाजार में रविवार को एक बर्तनों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर बाहर भागे। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। यदि समय पर गाड़ी आ जाती तो आग पर जल्दी काबू पाकर नुकसान बचाया जा सकता था।
पीरजादगान मोहल्ला निवासी शादाब कुरैशी की बेलदारान मोहल्ला बाजार में बर्तनों की दुकान है। रविवार सुबह करीब 11 बजे दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटा बाद पहुंची जिससे आग और अधिक फैल गई। लोगों ने उपलब्ध संसाधनों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लोगों में फायर ब्रिगेड के प्रति नाराजगी देखने को मिली। दुकानदार शादाब कुरैशी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



महीने में पांचवीं बड़ी घटना, शिकायत करने पर मिले सिर्फ आश्वासन
सरधना। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन व वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि एक महीने में आग लगने की यह पांचवीं बड़ी घटना है। जिससे लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। कस्बे में अभी तक फायर स्टेशन नहीं है। आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन भी नहीं है। केवल एक गाड़ी अस्थायी तौर पर रहती है लेकिन वह नाकाफी है।
उसे पहुंचने में भी देरी लग जाती है। सरधना जैसे बड़े बाजार क्षेत्र में अभी तक स्थायी फायर स्टेशन न होना चिंता का विषय है। हर बार अधिकारियों के सामने यह समस्या रखी जाती है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। शनिवार को भी इस समस्या को लेकर तहसील गए थे लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि नगर में तत्काल फायर स्टेशन स्थापित किया जाए, साथ ही बाजारों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल लगातार हो रही घटनाओं से बाजार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था। देरी से घटनास्थल पर पहुंचने का आरोप गलत है। टीम समय पर पहुंच गई थी। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आरके सिंह- सीएफओ

सरधना।  नगर के बेलदारान मोहल्ला बाजार में रविवार को एक बर्तनों की दुकान में अचानक लगी भीषण आग। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें