मेरठ में बुढ़ाना गेट स्थित हिन्दुस्तान ट्रेडिंग कंपनी में रविवार देर रात भयंकर आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि सोमवार सुबह पांच बजे तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। इसके बाद दमकल की करीब छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। इससे लोगों को काफी परेंशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं कंपनी के बराबर में स्थित धर्मशाला के चौकीदार के मुताबिक, रात लगभग सवा दो बजे उसने आग देखी। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। पुलिस कंपनी के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/