सरधना। रोमन कैथलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के लिए ध्वजाराेहण करते फादर। संवाद
ध्वजारोहण धर्माध्यक्ष धर्मप्रांत मेरठ भास्कर जेसुराज ने किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च पर कृपाओं की माता के महोत्सव का बृहस्पतिवार शाम ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हो गया। माला विनती, नौरोजी प्रार्थना और मिस्सा बलिदान हुआ। श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर में जुलूस निकालकर माता मरियम के संदेश सुनाए। नौरोजी प्रार्थना में अपने पापों की क्षमा के लिए प्रभु के सामने शीश झुकाए।
धर्माध्यक्ष धर्मप्रांत मेरठ भास्कर जेसुराज ने कृपाओं की माता मरियम का संदेश सुनाया और ध्वजारोहण कर किया। बिशप ने मिस्सा बलिदान कराया। ध्वजारोहण स्थल पर सुंदर रंगोली सजाई गई। चर्च प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो, फादर जॉन मिल्टन और कई ब्रदर, सिस्टर, संत चार्ल्स व संत जोजफ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बताया कि 10 नवंंबर तक प्रतिदिन शाम चार बजे माला विनती, नौरोजी प्रार्थना और मिस्सा बलिदान होगा। संत पापा ग्रेगोरी 16वें द्वारा बेगम को भेंट किए गए तबर्रुक (रेलिक) और माता मरियम की प्रतिमा के साथ चर्च में शोभायात्रा निकाली गई।
ध्वजारोहण के बाद चर्च परिसर में जुलूस निकाला गया। सबसे आगे तीन भक्त क्रूस लेकर चल रहे थे। उनके पीछे अन्य श्रद्धालु, ब्रदर्स, सिस्टर व फादर्स चल रहे थे। नवीना महोत्सव के प्रथम दिन ध्वजारोहण के साथ माला विनती व पवित्र मिस्सा बलिदान किया गया। संतों की मां कृपाओं की माता की विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया। देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया।
सरधना। रोमन कैथलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के लिए ध्वजाराेहण करते फादर। संवाद