सरधना। पीएम श्री नवोदय विद्यालय के शिक्षक डॉ. आरसी पाण्डेय। स्वयं
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना के हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यालय मेरठ का मीडिया प्रभारी नामित किया गया है। शास्त्री नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ. पांडेय समिति की गतिविधियों, बैठकों, राजभाषा प्रचार-प्रसार एवं हिंदी के संवर्धन से संबंधित समाचारों के संप्रेषण और प्रसार का दायित्व संभालेंगे। उनके मनोनयन को समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक अजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान सचिव मुकेश कुमार, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।