फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवविवाहिता पर शादी का दबाव बना रहा तीन बच्चों का पिता

Wed, 01 Oct 2025 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तीन बच्चों का पिता शहर की एक नवविवाहिता पर शादी का दबाव बना रहा है। आरोपी युवती की शादी के बाद उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने रविवार को पीड़िता के मायके आने पर उसके घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना रेलवे रोड पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई थी। युवक ने युवती से शादी करने की बात कही थी। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए थे लेकिन कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से मिलना बंद कर दिया था। परिजनों ने युवती की 26 दिन पहले शादी गाजियाबाद के युवक से कर दी। इसके बावजूद आरोपी शादी के लिए दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें