फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस लाख की रंगदारी न देने पर खेल स्पोर्ट्स कारोबार के घर पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद छिलौरा में दस लाख रुपये की रंगदारी न देने पर स्पोर्ट्स कारोबारी विशेष कुमार के घर पर फायरिंग की गई। घटना 26 सितंबर की है। कारोबारी ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत कर थाना पुलिस पर तहरीर फाड़ने व पीड़ित को ही हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. वितिन ताडा ने बताया कि इस संबंध में सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित विशेष कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को गांव के ही तीन आरोपियों सत्यम उर्फ भूरा, शिवम ढिल्लन और आदित्य उर्फ गौतम ने उससे 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन देर रात को तीनों ने आरोपियों ने कारोबारी के घर पहुंच कर फायरिंग की। हालांकि इसमें वह बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। आरोप है कि सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ही पकड़ कर थाने में ले गई। पूरी रात उसे थाने में बंद रखा और उसकी तहरीर को भी पुलिस ने फाड़ दिया। बाद में दूसरी तहरीर लिखवाई गई। इसमें केवल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। रंगदारी मांगने का मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने आदित्य उर्फ गौतम को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। दो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें