फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की प्रेम कहानी से तंग था पिता, एक लाख में दे डाली हत्या की सुपारी, हैरान कर देगी षड्यंत्र की ये कहानी

Sat, 06 Aug 2022 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime: बेटी की प्रेम कहानी से तंग आकर पिता ने हत्या के लिए एक लाख रुपये में सुपारी दे डाली। पूरे षड्यंत्र की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut Crime: मेरठ जनपद के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के प्रेम-प्रसंग से परेशान होकर उसे जान से मारने के लिए एक वार्ड ब्वॉय को सुपारी दी। वार्ड ब्वॉय ने अस्पताल की एक महिला कर्मी के साथ मिलकर फर्जी चिकित्सक बनकर युवती को हाईडोज इंजेक्शन लगा दिया। युवती की हालत बिगड़ी तो मामले की पोल खुल गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


शिवलोकपुरी निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात कंकर खेड़ा के एक अस्पताल में अपनी बेटी को भर्ती कराया था। लेकिन कुछ ही घंटे बाद उसने अपनी बेटी को कंकर खेड़ा की जगह मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। रात में युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि युवती को पोटैशियम क्लोराइड का हाईडोज इंजेक्शन दिया गया था। 

वहीं चिकित्सकों ने शक होने पर जांच की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवती को इंजेक्शन देने वाले की पहचान हो गई। अस्पताल मैनेजर आयुष की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने युवक नरेश कुमार निवासी शिवलोकपुरी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


नरेश ने बताया कि युवती के पिता ने उसे बेटी को जान से मारने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। वह फर्जी चिकित्सक बनकर अस्पताल पहुंचा और वहां काम करने वाली एक महिला कर्मी की सहायता से आईसीयू में दाखिल हो गया था।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पुजारी को डंडे पीट-पीटकर मार डाला, हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
विज्ञापन


अस्पताल में भी झूठ बोलकर कराया भर्ती
नरेश के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिससे वह परेशान था। कई बार मना करने के बाद भी बेटी नहीं मान रही थी। जिस कारण उसकी बदनामी हो रही थी। उसने युवती को अस्पताल में भर्ती करने के दौरान चिकित्सकों को बताया कि बंदरों का झुंड आ जाने पर युवती छत से गिरकर घायल हो गई। लेकिन, युवती प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या करने के लिए छत से कूदी थी। पुलिस ने आरोपी नरेश के पास से 90 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने अस्पताल की महिला कर्मी सपना को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के पिता प्रोपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें