फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के भाई, पत्नी व बहन को लिया हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर बादल को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मगर परिजनों ने आरोपी को पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। आरोपी मौका पाकर भाग गया। पुलिस आरोपी के भाई सोनी, उसकी बहन व पत्नी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में लगी है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि घोसी मोहल्ला निवासी बादल हिस्ट्रीशीटर है। उस पर अलग-अलग मामले में 17 प्राथमिकी दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर व उसके भाई सोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी भाइयों को पकड़ लिया। इसी बीच आरोपियों के परिजनों ने धारदार हथियार के दम पर पुलिस को घेर लिया। आरोपी के परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजनों ने दोनों भाइयों को छुड़ाने के लिए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान परिजनों ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। आरोपी मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग सका। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपियों के पास से पुलिस को चाकू, फावड़ा और डंडे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस आरोपी के भाई, बहन व पत्नी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर की तलाश जारी है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें