फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मृतक के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों की गिरफ्तारी और एससी-एसटी एक्ट जोड़ने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरूरपुर थाना क्षेत्र के पथौली गांव निवासी नीरज की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाने तथा मामले की जांच किसी अन्य थाने या क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की।
पथौली निवासी केंद्र पुत्र हरदास ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका पुत्र नीरज 15 जून को गांव के कुछ युवकों के साथ हरिद्वार गया था। आरोप है कि 18 जून को आरोपियों ने साजिश के तहत नीरज को चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि घायल अवस्था में उसे सरधना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद नामजद आरोपी फरार हो गए। साथ ही आरोपियों के परिजनों द्वारा विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में उचित धाराएं नहीं बढ़ा रही है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसएसपी से मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने, फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने तथा निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य थाने या क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें