फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शुभ दिन आयो रे पर थिरके परिवार

Sun, 04 Jan 2026 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की योग शाखा ने किया पारिवारिक मिलन, शरद उत्सव और विवेकानंद जयंती मनाई
विज्ञापन

धन्वी मित्तल ने सिंदूर पर सुनाई कविता
मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा द्वारा रविवार को पारिवारिक मिलन, शरद उत्सव और विवेकानंद जयंती आईएमए हॉल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप जलाकर हुआ। मंच संचालन शाखा संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता और राधेश्याम गुप्ता ने किया।
कुमुद गुप्ता और शकुंतला गुप्ता ने वंदे मातरम, संवि ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। विद्वंशी ने राधा गोरी गीत, पलक व अन्य सदस्यों ने ग्रुप डांस किया। प्रेरणा ने भजन, स्वाति ने मेड इन इंडिया गाना, धन्वी मित्तल ने सिंदूर पर कविता सुनाई। शुभ दिन आयो रे गाने पर शाखा की महिलाओं ने ग्रुप डांस किया। साथ ही प्रतीक गुप्ता द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई। सारिका ने यह गलियां यह चौबारा पर डांस किया।
विज्ञापन

राधेश्याम गुप्ता ने विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताया। वहीं शाखा संरक्षक डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि हिंदी को हमें आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही कहा कि हिंदी में लिखें और हिंदी में ही बोलें। जिससे हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अनुराग, प्रांतीय संरक्षक एसन बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद सहित कैलाश चंद गोयल, राजेश कुमार रस्तोगी, दिनेश सिंगला, राकेश अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें