फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने थाने में शव रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने थाने में शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

मवाना। तीन माह पहले चाकू से घायल व्यक्ति की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने शव थाने में रखकर हंगामा किया। उपजिलाधिकारी ने फोन पर परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी बिजेंद्र 31 मई को दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बिजेंद्र के पुत्र मोंटी ने हीरो व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि हीरो अभी तक फरार है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही बिजेंद्र ठीक होकर घर पहुंचा था। उसका इलाज जारी था। रविवार सुबह अचानक बिजेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मृतकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन शव लेकर थाने पहुंचे तथा थाना परिसर में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, आर्थिक सहायता की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बसपा नेता सुनीत कुमार ने उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल से फोन पर वार्ता की। एसडीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें