फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के घर तक पहुंचे मनचले, जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बा स्थित एक इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा से तीन युवक छेड़छाड़ करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। छात्रा के शोर मचाने पर परिजनों व पड़ोसियों ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता के मुताबिक उसकी दो बेटी एक इंटर कालेज में कक्षा नौ व आठ की छात्रा हैं। कई दिनों से कुछ युवक कॉलेज आते-जाते समय उनका पीछा कर रहे थे। घटना के बारे में दोनों ने घर बताया था। बुधवार को बड़ी बेटी के कॉलेज से आते समय मोहल्ला बसी निवासी युवक मुकुल, विनीत, मनीष ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया और घर तक पहुंच गए। छात्रा ने घर पहुंचते ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर दौड़े परिजनों व मोहल्लेवासियों ने युवकों को घेराबंदी की। जिसमें एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक मनीष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक फरार दोनों आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें