फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। जुल्हैड़ा गांव से सरधना में किसी काम से आए किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। शव कालंद रोड पर सड़क किनारेे मिला। पुलिस के मुताबिक मुंह व नाक से खून निकला हुआ था । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जुल्हैड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप त्यागी पुत्र बीरबल त्यागी परिवार के साथ रहकर खेती करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम संदीप सरधना किसी काम से आए थे। रात आठ बजे तक घर नहीं लौटे। भाई आदित्य के मुताबिक उसने फोन किया तो संदीप ने कुछ देर में घर आने की बात कही। उसके बाद भी घर नहीं लौटने पर फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक उन्होंने तलाश शुरू की। देररात गश्त के दौरान संदीप का शव कालंद रोड पर सड़क किनारे पुलिस को मिला, उनके कान व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। संदीप के शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों के मुताबिक संदीप की पत्नी संजो और दो बच्चे हैं। वहीं पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें