फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईपीएस - 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति पांच को जंतरमंतर पर करेगी धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो अगस्त को मेरठ में सोहराबगेट डिपो पर बैठक करके बनाएंगे रणनीति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का पांच अगस्त को जंतरमंतर पर धरना प्रदर्शन होगा। इसके लिए दो अगस्त को मेरठ सोहराबगेट डिपो पर बैठक बुलाई गई है। समिति ने मेरठ मंडल के सभी पेंशनरों और पदाधिकारियों से अधिक-से-अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

बैठक सोहराब गेट डिपो बस स्टैंड परिसर स्थित यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन कार्यालय में होगी। संघर्ष समिति के प्रांतीय संयुक्त सचिव इंतजार अहमद ने बताया कि प्रमुख मांगों में न्यूनतम 7,500 रुपये मासिक पेंशन के साथ महंगाई भत्ता (डीए), पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के उच्च पेंशन का लाभ तथा पीएफ से नहीं जुड़े कर्मचारियों को 5 हजार रुपये मासिक पेंशन प्रदान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि ईपीएस-95 पेंशनरों का आंदोलन पिछले करीब दस वर्षों से लगातार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें