फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशा मुक्त शैक्षणिक परिसर बनाने को निकाला पैदल मार्च

Fri, 31 Jul 2026 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विवि में कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में निकाला पांच किमी पैदल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पांच किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला गया। इए मौके पर कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों को हर हाल में नशा मुक्त बनाना होगा। इसके लिए शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और समाज सभी की समान जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएगा। उन्होंने शिक्षकों से नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। यदि समाज का प्रत्येक नागरिक नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प ले और युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जा सकता है। पैदल मार्च में कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, अधिष्ठाता डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. लोकेश गंगवार, डॉ. सत्येंद्र खारी, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. टी सरकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें