फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पार्क तक का अतिक्रमण हटवाया

Wed, 27 Aug 2025 10:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर को जाम मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में यातायात पुलिस ने बुधवार को नगर निगम की टीम के साथ फिर से घंटाघर से लेकर बच्चा पार्क तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नाले के पास से टूटी सड़क का निर्माण कराया, नई टाइल्स भी लगवाई, जिससे सड़क का चौड़ीकरण हुआ।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम में घंटाघर से लेकर छतरी पीर तक मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। जिला चिकित्सालय के सामने टूटी गली की सड़क और पार्क के चारों ओर सड़क का निर्माण कराया। इसके बाद टीम ने छतरी पीर से लेकर बच्चा पार्क तक सड़क पर दोनों साइड का अतिक्रमण हटवाया था। दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं, इसलिए बुधवार को फिर से छतरी पीर से लेकर बच्चा पार्क तक का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि अब अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभियान में टीआई यातायात प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शाही, यातायात निरीक्षक लालसा कुमार पांडेय, विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह के अलावा सहायक नगर आयुक्त शरदपाल अपनी प्रवर्तन टीम के शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें