मेरठ। कोचिंग से सूरजकुंड की ओर जा रहे स्कूटी सवार छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी उमेशचंद ने बताया कि उनका बेटा प्रशांत सागर मंगलवार शाम को स्कूटी से कोचिंग गया था। वापस आते समय यादगारपुर चौकी के पास गलत दिशा से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की कार चालक ने प्रशांत की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर दूर जाकर गिरा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद