फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध बिलोने के दौरान मधानी में उतरा करंट, युवती की हो गई मौत

विज्ञापन
आरती का फाइल फोटो। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। क्षेत्र के गांव तारापुर में दूध बिलोने के दौरान मधानी पर उतरे करंट की चपेट में 20 वर्षीय युवती आ गई। डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के तारापुर गांव में चिरंजीलाल का परिवार रहता है। बुधवार को परिवार के लोग घर से बाहर थे। घर में उनकी 20 वर्षीय बेटी आरती मधानी(दूध बिलोने की इलेक्ट्रानिक मशीन) से दूध बिलो रही थी। दूध बिलोने को रखकर व अन्य कार्य करने लगी। कुछ देर बाद वह मधानी उठाकर दूध देखने लगी। इस दौरान आरती मधानी में उतरे करंट की चपेट में आ गई और बेहोश होकर वहीं गिर गई। इस बीच पड़ोस में बैठे अन्य परिजनों ने आरती को बेहोश पड़ा पाया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। आनन-फानन में उसे मेरठ स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर जाया गया। जहां चिकित्सक ने आरती को मृत घोषित कर दिया। अचानक बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आरती से बड़े भाई-बहन की शादी हो चुकी है घर में एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें