फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टैंकर चालक को दूसरे टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बुधवार तड़के लालपुर गांव के सामने एक टैंकर चालक को टायर में हवा चेक करने के दौरान दूसरे टैंकर ने कुचल दिया। अस्पताल लेकर जाते समय चालक की मौत हो गई। परिजनों ने खरखौदा थाने में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिला अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव जीहल निवासी 22 वर्षीय कामिल पुत्र सदाकत टैंकर चालक था। मंगलवार रात वह सीरा लेकर मेरठ आया था। बुधवार तड़के वह टैंकर खाली कर अमरोहा के लिए लौट रहा था। इसी बीच वह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे(एनएच 235) स्थित खरखौदा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सड़क किनारे रुक गया और टायरों में हवा चेक करने लगा। इस बीच पीछे से आए दूध के टैंकर ने कामिल को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लेकर जाने लगी। रास्ते में कामिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता सदाकत ने खरखौदा थाने में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें