फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के बोरों में नकली सीमेंट की पैकिंग पकड़ी

विज्ञापन
ए सी सी सिमेंट कंपनी के मैनेजर से वार्ता करते मवाना सीमेंट फैक्टरी के लोग व अन्य। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
भैंसा रोड में प्रमुख कंपनियों के नाम के बोरों में सीमेंट भरकर बाजारों में बेचने के मामले में एसीसी कंपनी के मैनेजर ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। फैक्टरी में छापेमारी करने के दौरान एसीसी कंपनी के 500 खाली बोरे टीम ने बरामद किए। टीम ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है। उक्त कार्रवाई एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर हुई।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से आई लाइसंर्स नेटवर्क लिमिटेड एसीसी कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार की तीन सदस्य टीम ओमप्रकाश सिंह, दिलीप कुमार ने भैंसा रोड पर स्थित एक सीमेंट फैक्टरी में उनकी कंपनी का नकली सीमेंट बनाए जाने की शिकायत एसएसपी अजय साहनी से की। एसएसपी ने थाना मवाना इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद को कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए। मवाना थाने पहुंचे एसीसी कंपनी के अधिकारी सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ सीमेंट फैक्टरी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में सीमेंट एसीसी कंपनी मार्का कट्टों में भरवाया जा रहा था। टीम को देखकर फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूर पुलिस को देखकर भाग निकले। लेकिन टीम ने मौके से एसीसी मार्का कंपनी के खाली पड़े करीब 500 बोरों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। एसीसी के बोरों में नकली सीमेंट भरकर बाजारों में उतारने की बात को टीम अधिकारी ने स्वीकार करते हुए बताया कि गत 7 जनवरी 2019 में उक्त सीमेंट फैक्ट्री पर छापामारी कर आरोप में मवाना थाने मे फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फैक्टरी पर छापा लगने के बाद फैक्ट्री संचालक व उनके साथी थाना मवाना पहुंचे और कंपनी अधिकारी सुनील कुमार से वार्ता की। एसीसी कंपनी अधिकारी सुनील कुमार ने छापेमारी के दौरान कब्जे में लिये गए कंपनी मार्का कट्टों को सील कर थाने में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। आज दी गई तहरीर को जांच के लिए रख लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें