फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही का हंगामा देख जमा हो गई भीड़, रोकने पर दी धमकी

Thu, 01 Jun 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नशे में धुत सिपाही का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ में एक सिपाही ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। सिपाही को जब हंगामा करने से रोका गया तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि गाली देते हुए शोर मचाने लगा और धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन



मेरठ में छीपी टैंक चौराहे पर नशे में सिपाही ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने लगा। अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही को काबू में किया। 

रमजान महीने में छीपी टैंक चौराहा अतिसंवेदनशील है। सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर दो समुदाय के लोगों में कई बार टकराव हो चुका है। इसको देखते खासतौर पर रमजान महीने में पुलिस और पीएसी तैनात की जाती है। बुधवार दोपहर यूपी-100 गाड़ी पर तैनात सिपाही अशोक कुमार ने चौराहे पर ऐसा उत्पात मचाया कि वहां के लोगों में खलबली मच गई। सिपाही गाली देता तो कभी शोर मचाकर लोगों को भुगतने की धमकी दे रहा था। अन्य पुलिसकर्मी सिपाही को शांत कर लालकुर्ती थाने ले आए। पुलिस के मुताबिक सिपाही अशोक ने कोल्डड्रिंक में डालकर शराब पी थी। उसे काफी दिनों से छुट्टी नहीं मिल रही थी, जिसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें