फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंपोंं से उड़ा रहा था कैश बॉक्स चालक ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। कस्बा दौराला में मंगलवार को एक टेंपो चालक की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम हो गई। टेंपो का गल्ला कैश बॉक्स उखाड़ते हुए 12 वर्षीय किशोर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

समौली गांव निवासी मोहम्मद इदरीश ने बताया कि वह दौराला से मेरठ के बीच टेंपो चलाते हैं। मंगलवार दोपहर एक किशोर उनके टेंपो का गल्ला उखाड़ने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर चालक ने उसे पकड़ लिया। किशोर पहले भी तीन बार इसी तरह की हरकत करते हुए पकड़ा जा चुका है। मंगलवार को मौके पर मौजूद अन्य टेंपो चालकों की मदद से किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोर कस्बा दौराला का निवासी है। उसने बतया कि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। पिता की भी एक माह पूर्व मृत्यु हो गई। हालांकि पुलिस को उसकी कहानी संदिग्ध लग रही है और वह सच्चाई की पुष्टि में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किशोर शातिर किस्म का है। बुधवार व शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ में जेबकतरने, मोबाइल-पर्स चोरी और वाहनों के शीशे तोड़कर सामान उड़ाने जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पकड़े गए किशोर से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें