फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी का गठन नहीं होने पर मंडल अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। नगला मुख्तयारपुर गांव में रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष गुलवीर प्रधान के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में 31 अगस्त को गजरौला में संगठन के होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रामवीर चौधरी रहे। उन्होंने हापुड़ में होने वाले मंडल स्तरीय सम्मेलन की समीक्षा व आगामी 31 अगस्त को गजरौला में होने वाले राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा की। उन्होंने गजरौला के सम्मेलन में मेरठ से 100 गाड़ियों में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के निर्देश दिए। बैठक में मेरठ मंडल की जहां जिला स्तरीय कमेटी का गठन नहीं हुआ। उस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जल्द कमेटी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि पदाधिकारी कमेटी गठित कर किसानों, मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलकर समाधान कराएं। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अंकुर बेनीवाल, जससी दहिया, डॉ. कंवरपाल, दीपक खरे, विनय, दिनेश, दुर्गा पाल, नीटू, सूरज जाखड़, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें