प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर ज्ञापन देने का किया था आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू संघर्ष मोर्चा की चेतावनी पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। भाकियू संघंर्ष मोर्चे के जिलाध्यक्ष को घर में पुलिस ने किया नजरबंद। बाद में संबंधित मांगों के संबंध में आला अधिकारियों से मिलवाने के आश्वासन पर सहमति बनने पर पीएम से मिलने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा रविवार को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी के पहुंचकर समस्याएं बताने के लिए 10 दिन पहले आह्वान किया था। इनमें कई समस्याएं शामिल थी। मोर्चा ने पीएम से मिलकर ज्ञापन दिए जाने की घोषणा की थी। इसकी अनुमति न मिलने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को सुबह ही संगठन जिला अध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान को घर पर नजर बंद कर लिया। थाना प्रभारी पूनम जादौन व सीओ पंकज लवानिया मय फोर्स के जिला अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और जिला अध्यक्ष को समझाने का प्रयास किया।
लंबी वार्ता में जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी से वार्ता कर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष कहा कि यदि प्रशासन ने संबंधित मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलवाने का आश्वासन दिया है। यदि समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन तोड़ा गया तो 9 मार्च को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।