शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सीएम डैश बोर्ड पर आधारित विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जीएम डीआईसी, आबकारी, खनन जीएसटी विभाग की प्रगति खराब पाए जाने पर संबंधित से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की विभाग वार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सीएम डैश बोर्ड पर दर्शाए गए डाटा के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के निर्देश दिए। साथ ही, जिन विभागों की प्रगति खराब मिली उन विभागों को सुधार करने को कहा।
एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा विभाग, फैमिली आईडी में सभी खंड विकास अधिकारी और उप कृषि निदेशक के अलावा निर्माण कार्यों में कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम, पैकफेड की प्रगति खराब पाई गई। डीएमी द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।