फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बकाया गन्ना भुगतान के लिए किनौनी मिल पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी गेट पर भाकियू चढ़ूनी गुट ने बकाया भुगतान को लेकर धरना दिया। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। भाकियू चढ़ूनी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बजाज शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं से मिल अधिकारियों ने वार्ता कर जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं व चीनी मिल के दूषित पानी की निकासी का निस्तारण कराने की मांग को लेकर किनौनी मिल पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाए। भविष्य में गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर देने की व्यवस्था की जाए। गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। आसपास के गांव में शुगर मिल से निकलने वाले पानी की निकासी का जल्द समाधान किया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 1 जनवरी से शुगर मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। धरने देने वालों में अमित प्रधान, बबलू राणा, दीपक जाखड़, अकबर अली, सुमित, इंद्रजीत गिल, डैनी फौजी आदि शामिल रहे।
मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह का कहना है कि नए पेराई सत्र के चलते 7 नवंबर तक का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। जल्द ही 15 नवंबर तक का भुगतान भी गन्ना समितियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें