फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर जिला दो जोन आठ सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
मोहर्रम और कावड़ यात्रा के मद्दे नजर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और बाजारों में चेकि
विज्ञापन
मेरठ। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने जनपद को दो जोन और आठ सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात किया है। दस मोहर्रम पर छह जुलाई को पूरे जनपद में मोहर्रम के मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुराने तय मार्गों से ही जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस निकालने की अवधि में उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इन दिनों मोहर्रम चल रहे है। एक महीने तक मोहर्रम की मजलिसे होती हैं, लेकिन मोहर्रम की दस तारीख तक ही अधिकांश मातमी जुलूस निकाले जाते हैं। अभी तक छोटे जुलूस निकाले जा रहे हैं। छह जुलाई रविवार को मोहर्रम की दस तारीख है। इस दिन जनपद में शहर से लेकर देहात में 112 जुलूस और 134 ताजिये निकाले जाएंगे। मोहर्रम के जुलूसों को लेकर सभी थानों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। निर्धारित रूट से ही ताजिये निकाले जाएंगे। जनपद में 21 संवेदनशील स्थान हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें