फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धर्मपुरी बस्ती में बदहाल व्यवस्थाएं, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
सरधना। ईदगाह रोड नई बस्ती में सफाई और निकासी नहीं होने से हो रहा जलभराव। स्थानी निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर क्षेत्र की ईदगाह रोड स्थित धर्मपुरी बस्ती के निवासी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क, सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं की ओर संबंधित विभागों का ध्यान नहीं है। इससे लोगों को रोजाना कठिनाई सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अतीक अहमद, जाहिद, आबिद मलिक, दानिश, जुबैर आदि ने बताया कि बस्ती के अधिकांश मार्ग जर्जर हो चुके हैं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है और रास्तों पर कीचड़ फैल जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि कई बार राह चलते लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। बस्ती में साफ-सफाई की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। गलियों और खाली पड़े स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं तथा चारों ओर गंदगी फैली हुई है। नियमित सफाई न होने के कारण दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से बस्ती में नहीं पहुंचता। कई दिनों तक सफाई न होने के कारण कूड़ा जमा होता रहता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें