फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ढाबा संचालक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने एसएसपी ऑफिस पर दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की एक युवती ने ढाबा संचालक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवती के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी एक युवती ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात चार वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। 18 अप्रैल 2022 में आरोपी उससे मिलने के लिए गढ़ रोड पर आया। एक हफ्ते बाद आरोपी ने कार में उसके साथ यौन शोषण की घटना की। युवती ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता की। युवती चार साल से आरोपी से शादी के लिए कह रही है। आरोपी ने कई बार युवती के साथ यौन शोषण किया। आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोपी के साथियों पर फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार लगे सभी आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें