फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक कर्मियों ने खेल उत्सव में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंजाब नेशनल बैंक के अंचल कार्यालय द्वारा रविवार को पीएनबी खेल उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। कार्यक्रम की अगुवाई जोनल मैनेजर कुलदीप सिंह राणा ने की। इस अवसर पर डिप्टी जोनल मैनेजर राज कुमार अग्रवाल, मुकुल कुमार अग्रवाल, सुदर्शन रथ, अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार चौधरी अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का हौसला बढाया।
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों की शारीरिक गतिविधि सीमित हो जाती है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक क्षमता को मजबूत करना है। इस मौके पर मोहित खुराना, बृजेश जैन, विजेंद्र, ललित रस्तोगी, निशांत त्यागी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें