राजा का ताजपुर। राज परिवार की जमीन पर उपजे विवाद को लेकर मंगलवार की रात्रि एक बैंक्वेट हाल में हुई सर्व समाज की बैठक में इस भूमि पर राज परिवार के संरक्षण में धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शामिल राज परिवार के इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चौक बाजार के पास पड़ी भूमि उनके पूर्वजों के नाम है, जिसके वे स्वामी हैं। आज भी इसके संरक्षक शैलेंद्रजीत सिंह हैं। उनकी देखरेख में आगे की ओर तीन दुकानें बनी हैं, जिसमें सर्व समाज के हित में सबके सहयोग से धर्मशाला बनाना चाहते हैं। धर्मशाला का नाम राजा प्रताप सिंह धर्मशाला रखना तय हुआ। बैठक में होरी सिंह त्यागी, सुरेश सैनी, सतेंद्र आर्य, रामकुमार कश्यप, प्रदीप त्यागी, धर्मअवतार वर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन यज्ञदत्त त्यागी ने किया।