फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायत सचिवों का आंदोलन स्थगित, डोंगल लिए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विकासखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों का पिछले 17 दिनों से जारी आंदोलन प्रांतीय आह्वान पर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने व अन्य विभागों के कार्य कराए जाने सहित कई बिंदुओं के विरोध को लेकर पंचायत सचिव लगभग दो सप्ताह से आंदोलनरत थे। सोमवार को विरोध के चलते पंचायत सचिवों ने सामूहिक रूप से अपने डीएससी, डोंगल एडीओ पंचायत को सौंप दिए थे। ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शासन से संतोषजनक वार्ता की उपरांत फिलहाल प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ही अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी। आंदोलन स्थगित होने के बाद बुधवार को पंचायत सचिवों ने एडीओ पंचायत अनिल कुमार के पास जमा किए गए अपने डोंगल वापस ले लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें