महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से अवैध कच्ची शराब खुलेआम बिक रही है, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग व थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब माफिया के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार रात कच्ची शराब पीने से एक युवक की मौत व दो की गंभीर हालत के चलते मोहल्ला वासियों में पुलिस व आबकारी विभाग के प्रति गुस्सा व्याप्त है। देर रात आदेश के बड़े भाई राकेश ने दो शराब माफिया टिल्लू और उसके रिश्तेदार गुल्लू के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी। युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
इन्होंने कहा...
मीरापुर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि युवकों ने कच्ची शराब पी थी, जिसमें आदेश और कृष्ण की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। आदेश के भाई राकेश ने तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। अवैध शराब माफिया के खिलाफ दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/