फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूटा, वारदात के बाद आरोपी फरार

Thu, 05 Nov 2020 04:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक लकड़ी व्यापारी से मारपीट करते हुए डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी को जमकर पीटा। पीड़ित व्यापारी ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ निवासी एहसान पुत्र यूनुस लकड़ी का कारोबार करता है। बुधवार देर रात वह अपनी लकड़ी की पेमेंट लेने के लिए लिसाड़ी रोड अंजुम पैलेस के पास आया था। एहसान ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये की पेमेंट लेने के बाद वह अपनी गाड़ी से अपनी मौसी मीना निवासी तारापुरी के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार लोगों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया।

इसके बाद आरोपियों ने एहसान की कनपटी पर पिस्टल रखकर उनसे रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई की। एहसान से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ियां सप्लाई करता था गद्दू कबाड़ी, कई राज्यों में फैला नेटवर्क, पूछताछ में खोले बड़े राज

वहीं पीड़ित एहसान ने लिसाड़ी गेट थाना पहुंचकर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें