फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के चंद घंटों बाद व्यापारी बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ, बदमाशों ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 26 Oct 2020 02:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस ने व्यापारी को बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में अपहरण के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने व्यापारी को खेकड़ा पाठशाला के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस व्यापारी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

विज्ञापन


ये था मामला
बागपत जनपद के बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के बाद बेखौफ बदमाशों ने सोमवार सुबह लोहा व्यापारी का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर, घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने व्यापारी को बरामद कर लिया है।

बड़ौत की खत्री गढ़ी निवासी लोहा व्यापारी आदेश जैन का महावीर मार्ग पर लोहे का गोदाम है। सोमवार सुबह वह गाड़ी से लोहा उतरवाने के लिए घर से गोदाम पर जाने के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में व्यापारी का अपहरण कर लिया गया था।  
विज्ञापन


बताया गया कि महावीर मार्ग पर गंगा किशोरी बिल्डिंग के अगले हिस्से में दुकान और पिछले हिस्से में गोदाम है। आदेश जैन सोमवार सुबह पांच बजे घर से गाड़ी से गोदाम पर सामान उतरवाने के लिए निकले थे। इसके बाद सुबह छह बजे व्यापारी के मोबाइल से उनके बेटे के नंबर पर कॉल आई और एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। व्यापारी के अपहरण से हड़कंप मच गया। वहीं लेबर वापस लौट गई थी।

यह भी पढ़ें: निलंबित दरोगा इंतसार अली ने आखिर कटवाई दाढ़ी, एसपी ने किया बहाल, ये था पूरा मामला
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि रंगदारी के लिए अपहरण किया गया है। मोबाइल फोन पर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं पुलिस ने कुछ ही घंटों में व्यापारी को बरामद कर लिया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि व्यापारी को बरामद कर लिया गया है। व्यापारी से अभी पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें