फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद मौके से फरार हुए बदमाश

Sat, 18 Jan 2020 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना- कांधला मार्ग पर परासौली बस स्टैंड के सामने कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार मुर्गी दाना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यापारी को बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रंजिशन हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। देर रात तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन


फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा निवासी राफे खां (37 वर्षीय) पुत्र दोस्त मोहम्मद क्षेत्र में पोल्ट्री फॉर्म पर मुर्गी दाना सप्लाई करने का काम करता था। शुक्रवार शाम राफे खां मुर्गी दाना सप्लाई करके बुढ़ाना से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बुढ़ाना- कांधला मार्ग पर परासौली बस अड्डे के पास पहुंचा तो, पीछे से आए कार सवारों ने बाइक को ओवरटेक करके रोका और राफे खां को सीने में दो गोली मार दी। वारदात के बाद कार सवार फरार हो गए। गोलियां लगने पर राफे खां बाइक समेत वहीं गिर गया। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राफे खां को बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया। सीओ बुढ़ाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी और इंस्पेक्टर फुगाना संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और कार सवारों को तलाशने के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर फुगाना संजीव कुमार का कहना है कि कार सवार लोगों द्वारा बाइक को ओवरटेक कर राफे खां को गोली मारीं। प्रारंभिक जांच में रंजिशन हत्या होना प्रतीत हो रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें