फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर और दुकान में चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना टीपी नगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश। ........ स्त्रोत पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
टीपीनगर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में शातिर चोर हिमांशु थापा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसने टीपीनगर और सिविल लाइन क्षेत्र में मंदिर में चोरी की थी। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी विकास को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे थाना टीपीनगर पुलिस रामलीला मैदान के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान हिमांशु थापा निवासी कुंडा थाना परतापुर के रूप में हुई।
हिमांशु थापा ने बताया कि उसने दो दिन पहले ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में नारंग स्टील व यश ट्रांसपोर्ट में चोरी की थी। इससे पहले थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कमिश्नर आवास के सामने मंदिरों में भी चोरी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 6560 रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि उसके साथी विकास उर्फ तातड उर्फ छोटू निवासी बेरीपुरा थाना टीपीनगर को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 5455 रुपये, एक एलसीडी टीवी और एक थैला बरामद हुआ। घायल हिमांशु को प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें