फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल छात्रा व उसकी मां पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम मीना बाजार में टाॅयलेट के विवाद में तीन महिला समेत पांच लोगों ने मेडिकल की छात्रा डॉ. ईरा खटकड़ व उसकी मां पर हमला कर दिया। डॉ. ईरा की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

डाॅ. ईरा खटकड़ मेडिकल कॉलेज से गायनोलॉजिस्ट के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह सोमवार को अपनी मां के साथ मीना बाजार आई थीं। यहां गार्ड से पूछकर वह गली में स्थित टॉयलेट गई थीं। आरोप है कि यहां उन्हें तीन महिला और दो युवक मिले। आरोप है कि जब उन्होंने उनसे टॉयलेट के बारे में पूछा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर पांचों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसका सिर दीवार पर मार दिया।
उनकी मां वहां आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर गिरा दिया और दोनों को लात-घूसों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। हमले में डॉ. ईरा और उनकी मां घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें