फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी के घर गया दंपती, चोरों ने खंगाल दिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में सतीश सिंघल के बंद पड़े मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान ले गए।बृहस्पतिवार रात पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी सतीश सिंघल के मुताबिक वह डेढ़ माह से पत्नी के साथ बड़ी बेटी के घर लखनऊ गए हुए थे। घर पर ताला लगा था। यहां आकर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अलमारी का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के, 16 हजार की नकदी, घड़ी और कपड़े चुराकर ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें