फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगम सात घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। मेरठ की ओर आने और जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी है। शुक्रवार को प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस सुबह 6:25 बजे की बजाय दोपहर 1:16 बजे लगभग सात घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे की बजाय दोपहर 12:15 बजे लगभग चार घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस मेरठ 6:53 बजे के स्थान पर 7: 40 बजे पहुंची।
रेवाड़ी से मेरठ आने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन रात्रि 8:23 बजे की बजाय 9:25 बजे पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से सभी यात्री परेशान हैं। रेलवे के अधिकारी ट्रेन लेट होने के लिए कोहरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें