संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला हीरालाल रामबाग में पड़ोसी की शिकायत थाने में कर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।
मोहल्ला हीरालाल रामबाग निवासी अमरीश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला आए दिन उनके परिवार से विवाद करती है। सोमवार शाम उनके पिता नत्थन सिंह वर्मा व माता मधु वर्मा महिला की शिकायत लेकर थाने गए थे। शिकायत देकर जैसे ही वे घर के पास पहुंचे, तो आरोप है कि महिला ने छह-सात अज्ञात लोगों को बुलाकर उनके माता-पिता पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करा दिया।
हमले के दौरान आरोपियों ने नत्थन सिंह का सिर फट गया और उनकी पत्नी को भी घायल हो गई। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।-