फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े की आग नहीं बुझा पाया निगम, अब ठीकरा दूसरे पर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर में कूडे के पहाड़ में लगी आग को बुझाने में नगर निगम नाकाम साबित हो गया। दस दिन से ज्यादा कूडे़ में आग लगती रही और आसपास के लोग परेशान रहे। अब निगम के सुपरवाइजर ने अज्ञात लोगों पर कूड़े में आग लगाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

लोहियानगर के जाहिदपुर गांव निवासी रोहित नगर निगम में सुपरवाइजर है। रोहित का आरोप है कि लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में लगातार कई दिन से आग लग रही हैै। कूड़े में आग लगने के बाद उसमें से उठने वाले धुएं से स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जिस कारण लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। कूड़े में आग लगने के कारण परेशान लोगों के साथ वीर गुर्जर सेना के जिलाध्यक्ष गौरव काजीपुर और स्थानीय पार्षद आशीष चौधरी लगातार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करते रहे।
इसके बावजूद निगम के अधिकारियों ने आग बुझाने में गंभीरता नहीं दिखाई। नगर निगम की लापरवाही से जाहिदपुर, लोहियानगर, अलीपुर सहित 12 गांव के लोगों का जीवन संकट में पड़ गया। लोगों की आखों में चुभन होती रही। लोगों का आरोप है कि कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए आग लगना साजिशन है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल का कहना है कि आग बुझाने के लिए लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर लगातार दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें