शामली। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केंद्र का डिजाइन और पत्रावली निर्माण एजेंसी ने उपायुक्त जैस्मिन फौजदार के कार्यालय को भिजवा दी है। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र के डिजाइन के मुताबिक सत्यापित करने के बाद कानपुर निदेशालय को अपनी रिपोर्ट भेज देंगे। जिला उद्योग केंद्र कानपुर निदेशालय को हस्तांतरित होने के बाद अगले माह लोकार्पण किया जाएगा।
कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। केंद्र को हस्तांतरित करने के लिए निर्माण एजेंसी जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जेस्मिन फौजदार को पत्र लिख चुकी है। फौजदार को केंद्र की पत्रावली और डिजाइन भिजवाई जा चुकी है। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जैस्मिन फौजदार का कहना है कि जिला उद्योग केंद्र को डिजाइन के मुताबिक जांच और सत्यापित करने के बाद कानपुर निदेशालय को हस्तांतरित कराया जाएगा। आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता और आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अशोक बंसल ने बताया कि कानपुर निदेशालय को जिला उद्योग केंद्र हस्तांतरित होने के बाद लघु सूक्ष्म मंत्री राकेश सचान सितंबर माह में लोकार्पण करेंगे।