फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और आईजी ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार रात आठ बजे कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम और आईजी आलोक सिंह ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान दोनों आला अधिकारियों ने एसएसपी अजय साहनी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला के अलावा आरएएफ और पीएसी के साथ पूरे शहर का दौरा किया।
विज्ञापन

मार्च बेगमपुल से शुरू होकर दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, खैरनगर, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट चौपला, भूमिया का पुल, मेट्रो प्लाजा, अतुल माहेश्वरी सेतु, शॉप्रिक्स तिराहा, परतापुर, एनएच-58, सरधना फ्लाईओवर के नीचे से शिव चौक कंकरखेड़ा, कैंट एरिया होते हुए जीरो माइल से बेगमपुल चौराहा पहुंचा। इस दौरान कमिश्नर और आईजी ने लोगों से भी बात कर जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में लगातार भ्रमण करें। जहां फोर्स लगा है, उन स्थानों के अलावा लगातार पैदल मार्च किया जाए। रात्रि दो बजे तक पुलिस की सभी टीमें शहर में नजर रखेंगी।
48 घंटे रहेगी सतर्कता
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि अभी 48 घंटे और सतर्कता बरती जाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार नजर रखे हुए हैं। किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें