फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े द्वार खुले, अब शिक्षा की ज्योति से रोशन होंगे कॉलेज

Fri, 18 Apr 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में नए चार राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों में शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इन विद्यालयों में पढ़ाने के लिए आसपास विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं को अस्थाई रूप से तैनात किया है।
विज्ञापन

कक्षा छह, सात, आठ, नौ और कक्षा 11 में छात्राओं के प्रवेश कराएं जाने लगे हैं। इसके लिए आसपास के गांवों में शिक्षक शिक्षिकाएं प्रवेश को नामांकन कराने को जनसंपर्क कर रहे हैं। अमर उजाला ने नए कॉलेजों में प्रवेश के मुद्दे पर दिनों अभियान चलाया था।
दूरदराज के ग्रामीण अंचल की बेटियों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जनपद में चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों का निर्माण कराया गया। चारों राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गजरौला अचपल, बीरूवाला, मदपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाए गए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इनमें प्रधानाचार्यों की तैनाती कर दी थी। शिक्षक व अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं की गई थी। न ही छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। अमर उजाला ने इन विद्यालयों में शैक्षिक सत्र शुरू कराने का अभियान चलाया था। अभियान में क्षेत्रीय लोगोें को जोड़ा व क्षेत्रीय बालिकाओं को शिक्षा का समय से लाभ मिले।
अभियान से विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधि सजग हुए। इन नए राजकीय काॅलेजों में शैक्षिक सत्र शुरू हुआ। शिक्षकों की तैनाती की गई और अब नामांकन प्रक्रिया चल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें