फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां की डांट के बाद घर से निकला बच्चा मथुरा रेलवे स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। कक्षा चार में पढ़ने वाला 10 वर्षीय छात्र तरुण मां के डांटने पर मंगलवार सुबह घर से अचानक लापता हो गया था। बुधवार को पुलिस ने बच्चे को मथुरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव कोल निवासी मोनू पुत्र रामपाल प्रजापति गांव में ही टायर पंचर की दुकान चलाता है। मोनू का 10 वर्षीय बेटा तरुण पास ही के गांव बधौली के एक इंटर कॉलेज में कक्षा चार का छात्र है। तरुण के इंटरनल एग्जाम चल रहे हैं। तरुण की मां रूबी ने पेपर की तैयारी को लेकर उसे डांट दिया। इस बात पर मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे तरुण घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा पूरे दिन इधर-उधर खोजबीन के बाद थाना पुलिस को इस मामले में सूचित किया गया तथा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के अचानक लापता होने का मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। एसएसपी के आदेश के बाद बच्चे की खोजबीन के लिए तीन टीमें बनाई गईं और परिजनों को साथ लेकर देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को बच्चे ने अपनी मां व चाचा को कॉल की और उसने अपने आप को मथुरा रेलवे स्टेशन पर होना बताया। इसके बाद पुलिस ने मथुरा रेलवे स्टेशन से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें