फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ऑफिस में आत्मदाह की चेतावनी से खलबली, परिवहन निगम पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 01 Oct 2020 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आत्मदाह- प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांधी जयंती पर लखनऊ में मुख्यमंत्री ऑफिस में आत्मदाह की चेतावनी दी। इससे मेरठ से लखनऊ तक खलबली मची है।

विज्ञापन


एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि परिवहन निगम उसका बकाया है। अदायगी के लिए अधिकारियों से कई बार पत्राचार कर चुका है। इसके बावजूद उसके रुपये नहीं मिले हैं। इसलिए उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लखनऊ के अधिकारियों के निर्देश पर सदर बाजार का एक दरोगा, दो सिपाही आत्मदाह की चेतावनी देने वाले व्यक्ति के परिचित के साथ लखनऊ गए हैं। जिससे अनहोनी होने से पहले ही उसे पहचान कर पकड़ सकें। वहीं, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि चेतावनी देने वाले की गंभीरता से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें