फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष को अस्पताल में मिली खामियां

विज्ञापन
बिजनौर के मे​डिकल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान महिलाओं से जानकारी लेती राज्य महिला आयोग की अध् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- मरीजों को लिखी जा रही थीं बाहरी दवाइयां, निरीक्षण में खुली पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में हालात सुधरने के बजाय बिगड़ रहे हैं। जी हां, अस्पताल में चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इसकी पोल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह के निरीक्षण में खुली।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह बुधवार को मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने महिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान सामने आया कि मरीजों को चिकित्सक अपने नाम से बाहर की दवाई लिख रहे हैं। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड होने की बात पर सीएमएस डॉ. प्रभा रानी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने की मशीनें अस्पताल में उपलब्ध हैं। लेकिन, पिछले करीब डेढ़ साल से रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में स्टॉफ की कमी नजर आई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में बनी औषधि वाटिका में पौधरोपण किया।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल, सीएमएस डॉ. मनोज सेन, सीएमएस डॉ. प्रभा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें