फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नववर्ष के स्वागत उत्सव में नृत्य से बांधा समा

विज्ञापन
इनर व्हील क्लब द्वारा स्कूल को दान करने के लिए एकत्र की गई सामग्री के साथ पदाधिकारी व सदस्य। (म
विज्ञापन
इनर व्हील की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। इनर व्हील क्लब मवाना, इनर व्हील रेनबो और इनर व्हील मैत्री के संयुक्त तत्वावधान में ऑफिशियल चेयरमैन विजिट और नववर्ष का स्वागत उत्सव मनाया गया। तीनों क्लब सेक्रेटरी ने क्लब प्रेसिडेंट को कॉलर पहनाया और प्रेसिडेंट मीनू रस्तोगी ने मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को कॉलर पहनाया।
जिला प्रोजेक्ट को अध्यक्ष नीता दुबलिश का स्वागत किया। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इनरव्हील प्रार्थना अमिता रस्तोगी, कविता रस्तोगी व आराधना रस्तोगी ने की। स्वागत नृत्य अलका शर्मा ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण मीनू रस्तोगी ने दिया। क्लब बुलेटिन शालिनी गुप्ता ने रिलीज किया। 10 सीलिंग फैन, जरूरतमंदों को 30 गर्म चादर और छात्रों को 30 जोड़ी मौजे दिए गए। संगीता मेहता ने डीसी का जीवन परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने इनर व्हील क्लब के लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया। जिला प्रोजेक्ट अध्यक्ष ने कहा कि मानव होने के नाते हम सभी को समाज सेवा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पलक व सुगंध ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. शक्ति साहनी ने किया। शिवानी रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगीता रस्तोगी, अचला गुप्ता, संगीता मेहता, निधि रस्तोगी, नीता वर्मा, नीलू रस्तोगी, नेहा रस्तोगी, अनुभा रस्तोगी, हनी रस्तोगी, रीता धीमान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें